🌍 योग गुरु डॉ. मिलिन्द्र त्रिपाठी ने योग के वैश्विक मंच पर किया भारत का प्रतिनिधित्व
भारत के लोकप्रिय योग गुरु डॉ.मिलिन्द्र त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित International Yoga Global Conference 2026 में विश्व के विभिन्न देशों के विद्वानों, शिक्षाविदों एवं योग विशेषज्ञों को मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया ।
उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी द्वारा शिकागो से दिए गए "वसुधैव कुटुम्बकम्" के संदेश की भावना के साथ भारतीय योग, संस्कृति एवं "एक पृथ्वी • एक परिवार • एक भविष्य" के विचार को वैश्विक मंच पर साझा किया।
योग गुरु डॉ.त्रिपाठी ने कहा कि
यह मेरे लिए गर्व विषय था । विभिन्न देशों के विद्वानों को भारतीय योग विद्या से परिचय कराने का सौभाग्य मिलना आदि योगी के आशीर्वाद से ही संभव है ।
यह सम्मान मेरा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि भारत की सनातन योग परंपरा, ऋषियों की ज्ञानधारा, मेरे गुरुओं, विद्यार्थियों एवं आप सभी के स्नेह और विश्वास का सम्मान है।
भारत ने सदैव विश्व को युद्ध नहीं, बुद्ध दिया है; विभाजन नहीं, वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दिया है।
🙏 हृदय से आभार International Internship University (IIU) एवं विश्व के सभी प्रतिभागियों का, जिन्होंने मुझे प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया।