योग गुरु डॉ.मिलिन्द्र त्रिपाठी अटल अलंकरण सम्मान से सम्मानित

योग गुरु डॉ.मिलिन्द्र त्रिपाठी अटल अलंकरण सम्मान से सम्मानित -: 

भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा उज्जैन रामघाट महाकाल मण्डपम में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में कोरोना काल के दौरान 700 से ज्यादा कोरोना ग्रस्त रोगियों को योग के माध्यम से निशुल्क उपचारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले योग गुरु डॉ.मिलिन्द्र त्रिपाठी को  अटल अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया । योग गुरु डॉ.मिलिन्द्र त्रिपाठी समाज मे लगातार योग जनजाग्रति हेतु प्रयासरत है । भारत सहित 13 से अधिक देशों में उनकी पुस्तक योग चिकित्सा प्रकाशित हुई । जिसे अमेजन ,फ्लिपकार्ट ,गूगल ई बुक जैसी बेबसाइट ने शिपिंग फ्री केटेगरी में रखकर पुस्तक को सम्मानित किया गया है । 
सिद्धाश्रम के शक्तिपाताचार्य शिवोहम संप्रदाय के महामंडलेश्वर नारदानंद जी महाराज एवं निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद जी महाराज की वरद उपस्थिति एवं आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ । अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के  40 वा स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिक्षा ,विधि,कला ,प्रशासन साहित्य, योग ,समाज सेवा,  चिकित्सा ,आयुर्वेद ,ज्योतिष, वैदिक विद्वान, कर्मकांड आदि क्षेत्रों की 20 प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया । 
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ,महामंत्री पं. तरुण उपाध्याय,उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ,सचिव शैलेन्द्र द्विवेदी  ब्राह्मण समाज के संरक्षक समाजसेवी श्री सुरेश मोड, कुलसचिव प्रशांत पौराणिक, विक्रम विश्वविद्यालय कुलानुशासक पं. शैलेंद्र शर्मा , अपर संचालक मंडी बोर्ड भोपाल के डायरेक्टर पूर्व अपर कलेक्टर पं.चंद्र शेखर वशिष्ट को अटल रत्न एवं  महामना सम्मान से सम्मानित किया गया  ,  पं.रमेश चंद्र पंड्या पं. जियालाल शर्मा ने कार्यक्रम में अपना मार्गदर्शन प्रदान किया  । कार्यक्रम में सर्वश्री शैलेंद्र द्विवेदी, सीपी जोशी जी ,विनय कुमार ओझा, पं. राहुल व्यास सर्वेश्वर महादेव सांदीपनि आश्रम पं. मनीष उपाध्याय अंगारेश्वर पं. स्वप्निल शास्त्री ,राजेश पुरोहित ,हेमंत शास्त्री, हेमंत व्यास ,गौरव उपाध्याय ,धर्माधिकारी यश जोशी, वेद प्रकाश त्रिवेदी ,दिनेश रावल ,शैलेश दुबे ,योगेश शर्मा ,रामगोपाल शर्मा ,वीरेंद्र त्रिवेदी ,अरुण शर्मा ,दीपक दुबे ,आर के शर्मा,  विकास तिवारी ,देव शर्मा ,पं. सुनील व्यास ,ब्रह्मानंद दीक्षित ,हेम चंद शर्मा ,अवधेश शर्मा, कृष्णकांत पंड्या ,रामेश्वर जोशी ,रविंद्र भारद्वाज ,अशोक दुबे ,पं.विजय व्यास ,यशवंत व्यास ,गिरीश पाठक ,श्रवण शर्मा ,अजय शंकर जोशी, अर्पित दुबे ,पूर्व पार्षद एवं भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सर्वश्री रामेश्वर दुबे ,शिवेंद्र तिवारी ,गिरिश शास्त्री, प्रकाश शर्मा ,माया त्रिवेदी ,श्रीमती प्रीति दुबे ,रितु बाला संतोष व्यास ,महिला सभा की सर्व श्री श्रीमती निशा त्रिपाठी, डॉ.प्रेरणा मनाना ,श्रीमती अर्चना ज्ञानी श्रीमती अंजना शुक्ला, श्रीमती कीर्ति मोड़, श्रीमती ममता मिश्रा, श्रीमती वर्षा जोशी ,श्रीमती इंदिरा त्रिवेदी ,श्रीमती रत्ना राहुल व्यास ,श्रीमती अचला शर्मा ,श्रीमती यशोदा शर्मा आदि ने सम्मानीत प्रतिभाओं को अपनी शुभकामनाएं प्रस्तुत की । कार्यक्रम का संचालन हेमंत व्यास जी ने किया ।